ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

Bihar Accident News: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

BEGUSARAI: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक पर सवार दो भाईयों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल ह

Bihar Accident News: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक पर सवार दो भाईयों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही वार्ड- 10 के रहने वाले सागर महतो का 36 वर्षीय पुत्र चंदन महतो के रूप में हुई है। उसका छोटा भाई 24 वर्षीय नंदन कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा SH-55 पर आकोपुर के पास हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि बाइक सड़क किनारे रखे गैस पाइप से टकराई हो सकती है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


Bihar Accident News: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता