ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

Bihar Accident News: खड़ी ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

NAWADA: नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रविवार को दो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर

Bihar Accident News: खड़ी ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रविवार को दो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान सद्भावना चौक अंबेडकर नगर निवासी जेवर कारोबारी अर्जुन प्रसाद साव के पुत्र आर्यन राज उर्फ हर्ष और उसके दोस्त आंबेडकर नगर दांगी टोला निवासी शिक्षक अरविंद गिरी के बेटे सूर्यांश गिरी उर्फ रित के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, हर्ष ने कुछ दिन पहले ही एक नई बाइक खरीदी थी। वह और सूर्यांश काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को नहीं देखा और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नवादा नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि हादसे के कारण दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन तेज रफ्तार के कारण हेलमेट भी उनकी जान नहीं बचा पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।