ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में DFO के घर निगरानी की रेड, पटना में मिले करोडों के फ्लैट के कागजात

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने सुपौल के DFO के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरा

बिहार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में DFO के घर निगरानी की रेड, पटना में मिले करोडों के फ्लैट के कागजात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने सुपौल के DFO  के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम कैश, जेवर और करोड़ों रुपए के फ्लैट के कागजात को बरामद किया है। शनिवार की देर शाम निगरानी की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ DFO के घर की घेराबंदी कर डीएफओ की चल-अचल संपत्ति की जांच की।


डीएफओ सुनील कुमार शरण के आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक DFO के खिलाफ पटना में आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर 28 अप्रैल को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम सुपौल पहुंची और डीएफओ के घर रेड किया। जहां डेढ़ लाख कैश, जेवरात और पटना में करोड़ों रुपए के फ्लैट के कागजात मिले हैं। निगरानी ने डीएफओ के 12 बैंक खातों के कागजात को भी सीज किया है। 


पूरे मामले पर निगरानी के डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया किडीएफओ सुनील कुमार शरण के खिलाफ पटना के निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद डीएफओ के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गई। डीएफओ के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता