ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : आतंकी गतिविधियों को लेकर पुलिस अलर्ट, महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की प्लानिंग

GAYA : बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों आतंकी गतिविधियों की खुलती परतों के बीच सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्थली होने की वजह से गया जिले में सुरक्

बिहार : आतंकी गतिविधियों को लेकर पुलिस अलर्ट, महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की प्लानिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों आतंकी गतिविधियों की खुलती परतों के बीच सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्थली होने की वजह से गया जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पुलिस को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस प्रशासन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार रही है. 


जानकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में एक कंपनी और सुरक्षा बल लगाए जाएंगे. वहीं, हाई टेक सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की रणनीति तैयार कर ली गई है. सीसीटीवी को लेकर बीटीएमसी को पत्र लिखा गया है. महाबोधि मंदिर के बाहर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करने को लेकर सरकार से मांग की गई है. जिसके बाद मंदिर के आसपास होने वाली पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा की जा रही है. 


बता दें कि वर्ष 2013 और 2018 में बोधगया में आतंकी गतिविधियां सामने आई थी. हालांकि, इसके बाद इस तरह की गतिविधियां सामने नहीं आई है. लेकिन इस हफ्ते पटना में आतंकी गतिविधियों का खुलासा होने के बाद  महाबोधि मंदिर के व्यवस्थापक अलर्ट हो गये हैं. आतंकी गतिविधियों को देखते हुए महाबोधि मंदिर की व्यवस्था बढ़ने की मांग की गई है. 

टैग्स