ब्रेकिंग
मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण

बिहार: आपसी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद लोगों में आक्रोश

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. शनिवार की देर रात अपराधियों ने औराई थाना क्षेत्र के पानापुर टोला में अधेड़ को गोलियों से भून दिया. घटना में मौके पर ही अधे

बिहार: आपसी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद लोगों में आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. शनिवार की देर रात अपराधियों ने औराई थाना क्षेत्र के पानापुर टोला में अधेड़ को गोलियों से भून दिया. घटना में मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान उसी इलाके के रामदयाल राय के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके के लोगों ने काफी आक्रोश है. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है. 


बता दें मृतक की पहचान रामदयाल राय के रूप में हुई है. शनिवार रात रामदयाल घर पर सोए थे. इसी क्रम में सोए अवस्था में अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई. चार गोली मारने की बात सामने आई है. गोलियों के आवाज पर जबतक लोग घर से बाहर निकले. तब तक अपराधी फरार हो गया. इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई.


सूचना मिलने के बाद औराई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. घटना की हर विंदुओं पर जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में दुश्मनी व रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स