ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार: 8 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा, दबिश जारी

BAGAHA: बिहार के बगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के चौतरवा थाना स्थानीय चौक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली. पुलिस को उसके पास बैग से साढ़े

बिहार: 8 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा, दबिश जारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BAGAHA: बिहार के बगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के चौतरवा थाना स्थानीय चौक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली. पुलिस को उसके पास बैग से साढ़े आठ किलोग्राम गांजा बरामद किया. बताया जाता है कि इस तस्करी के नेटवर्क में कई लोग जुड़े हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे शहर में छापेमारी कर रही है.


यह मामला रविवार का है जहां पुलिस को आशंका है कि नेपाल के सिकटा बॉर्डर के रास्ते गांजा तस्कर बेतिया आया. जो यहां से बस से अपने कारोबार के लिए बगहा जा रहा था. वही गुप्त सूचना के आधार पर चौतरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि गांजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बगहा नगर थाना क्षेत्र के बबुई टोला निवासी शेषनाथ शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच करते हुए कांड में संलिप्त अन्य लोगों की छापेमारी जारी है. बता दें कि मादक पदार्थ के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे कहीं न कहीं बकारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता