ब्रेकिंग
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सैकड़ों बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों को लगी गोलीबिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामदट्रेन में अब TTE की हर गतिविधि होगी कैमरे में कैद, दानापुर मंडल में जल्द शुरू होगी बॉडी वॉर्न कैमरा व्यवस्थाडॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरीजमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सैकड़ों बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों को लगी गोलीबिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामबाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामदट्रेन में अब TTE की हर गतिविधि होगी कैमरे में कैद, दानापुर मंडल में जल्द शुरू होगी बॉडी वॉर्न कैमरा व्यवस्थाडॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरी

वैशाली से बड़ी खबर: दलान से घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव का है जह

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव का है  जहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। 


घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ‌ जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। ‌ घायल स्थानीय दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने खेत से लौट के बाद दलान पर गये थे। दलान से घर लौट के दौरान आम के गाछी में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।


 घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देसरी थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों ने बताया कि वह दलान से घर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया। 


अमरनाथ सिंह को पीठ में एक गोली मारी गई है। ‌ डॉक्टर के मुताबिक खतरे से बाहर है। घायल के परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ‌ घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता