ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Patna Metro Accident: पटना में बड़ा हादसा, मेट्रो के निर्माणाधीन टनल की मिट्टी धंसी; दो मजदूर की मौत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां दिवाली पर्व की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। पटना के अशोक राजपथ इलाके में स्थित पटना साइंस कॉलेज के प

 Patna Metro Accident: पटना में बड़ा हादसा, मेट्रो के निर्माणाधीन टनल की मिट्टी धंसी; दो मजदूर की मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां  दिवाली पर्व की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। पटना के अशोक राजपथ इलाके में स्थित पटना साइंस कॉलेज के पास मेट्रो टनल में तीन मजदूर फंस गए। जिनमें दो की मौत हो गई है।


दरअसल, पटना के अशोक राजपथ इलाके के पटना साइंस कॉलेज के पास पिछले कई महीनों से मेट्रो निर्माण का कार्य जारी है। यहां अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण होना है। ऐसे में काफी संख्या में मजूदर यहां दिन रात काम करते हैं। इस बीच आज देर रात यह खबर सामने आई है कि मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में 3 मजदूर फंस गए। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज जारी है। हालांकि, इनकी भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है


वहीं, घटना में मृत एक मजदूर की पहचान हुई है। इसका नाम श्यामबाबू  बताया जा रहा है जो कि उड़ीसा का रहने वाला था है। यह लोको पायलट का काम करता था। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त टनल के अंदर 25 मजदूर काम कर रहे थे। तभी किसी वजह से लोको का ब्रेक फेल हो गया।  उसके बाद तीन लोग टनल के अंदर ही फंस गए जबकि बाकी लोग किसी तरह से बाहर आए। हालांकि, इस अफरा तफरी  में कई लोग घायल हुए हैं । घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित भीड़ ने कहा कि हादसे में मारे गए एक शख्स की लाश तीन टुकड़ों में बट गई। वर्करों ने शिकायत की कि हमलोग 8 बजे रात से 8 बजे सुबह तक काम करते हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं रहता है। हमलोग ने ही अपने मारे गए साथी की लाश को टनल से बाहर निकाला है। 


जानकारी हो कि अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम चल रहा है। इस टनल का निर्माण पटना यूनिवर्सिटी से राजेंद्र नगर इलाके तक होना है। लिहाजा काफी तेजी से काम जारी है। इस बीच लोको मशीन में किसी प्रकार के गड़बड़ी आ जाने से या फिर ब्रेक फेल हो जाने से  यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई। मेट्रो हादसे पर सुपरवाइजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर रात में काम करने वाले इंजीनियर मौजूद नहीं थी, जिसके वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद  साइट पर मौजूद अन्य लोगों ने काफी हंगाम मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुर्घटना की खबर सुनते ही मौके पर बिहार पुलिस की टीम पहुंच गई। 


इधर, घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हमें हादसे की सुचना हासिल हुई है। उसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचें ताजा जानकारी यही है कि मेट्रो निर्माण में लगा टनल मशीन में कुछ गड़बड़ी आई युअ इसका ब्रेक फेल हो गया। जिसमें मजदूर फंस गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें