ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

Bihar News: रोहतास में अब अपराधियों की खैर नहीं, नकेल कसने के लिए पुलिस ने कर दी बड़ी व्यवस्था

Bihar News: बिहार के रोहतास में अपराध लगाम लगाने के साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठा लिया है. ऐसी व्यवस्था की गई है कि अपराधी पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकेंगे.

Bihar News
अपराध पर लगेगी लगाम
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास में अब अपराधियों की खैर नहीं है। रोहतास में बढ़त अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बड़ा काम कर दिया है। अपराध पर नकेल कसने के लिए 80 पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


शाहबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने रोहतास जिला में क्राइम कंट्रोल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 80 पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो रोहतास जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाइक से पेट्रोलिंग करेगी। डेहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि स्पेशल लाइट, माइक, दो हेलमेट तथा सायरन से युक्ति यह बाइक है, जिसे QRT टीम को भी दिया गया है।


उन्होंने बताया कि वैसे इलाके जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं। इससे तंग गलियों में भी बाइक से पेट्रोलिंग की जा सकेगी। साथ ही इस बाइक में स्पेशल लाइट लगे हैं। जिसका प्रकाश काफी तेज है। पुलिस के प्रशिक्षित जवान इस बाइक से इलाके में गस्ती करेंगे। जिनसे विधि व्यवस्था संधारण में सहूलियत होगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता