ब्रेकिंग
राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता पर तेजस्वी ने सभापति को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की कार्यसमिति की बैठक, 101 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का हुआ गठन

DESK: पटना में आज भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में 101 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कार्यसमिति क

भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की कार्यसमिति की बैठक, 101 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का हुआ गठन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पटना में आज भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में 101 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कार्यसमिति के सदस्यों ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट सामाजिक उत्थान और राजनीतिक सम्मान के लिए कटिबद्ध है। समाज की पुरानी गौरव गरिमा की पुर्नस्थापना सहित कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों को लेकर राज्य स्तर पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का गठन किया गया है। 


बुधवार को सम्पन्न हुए फ्रंट की प्रथम कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व विधायक प्रकाश राय, विधायक नीतु कुमारी ने कहा कि फ्रंट प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र प्रखंड स्तर पर अपने संगठन का सुदृढ ढाँचा तैयार कर भूमिहार ब्राह्मण समाज के एकीकरण एवं सर्वागिण विकास का कार्य करेगा। अपने समाज के असहाय एवं नियोग लोगों की हर संभव मदद का काम किया जाएगा। जातीय आधार पर प्रताड़ित व्यक्ति अथवा परिवार की मदद के लिए फ्रंट कटिबद्ध है।


कार्यसमिति के सदस्यों ने कहा कि हमारा समाज किसी भी वर्ग समुह या राजनीतिक दल को अछूत नहीं मानता है। फ्रंट का यह मानना है कि सामाजिक समन्वय के बाद ही हमारी राजनीतिक प्रासांगिकता बढ़ेगी। इस मौके पर 101 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज की बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में धर्मवीर शुक्ला, डा० श्यामनंदन शर्मा, डा० हरेन्द्र कुमार, राजकिशोर प्रसाद, प्रो० अरूण कुमार सिंह. -अरुण सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, पी०एन० सिंह आजाद, रविरंजन प्रसाद सिंह, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, वर्षा रानी, प्रीति प्रिया मौजूद रहे।


टैग्स