ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

भोजपुरी के मशहूर गायक विनय शर्मा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ पकड़ा

DESK : दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस शख्स की पहचान मूल रूप से बिहार मे

भोजपुरी के मशहूर गायक विनय शर्मा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK :  दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस शख्स की पहचान मूल रूप से बिहार में सिवान के रहने वाले विनय शर्मा के रूप में हुई है, जो एक भोजपुरी गायक है. विनय शर्मा भोजपुरी में अब तक 100 से ज्यादा गाने का गा चुका है.


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा. इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया. पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.


इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है.

टैग्स