ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पटना में करा दिया ट्रैफिक जाम! घंटों फंसे रहे विधायक और मंत्री

PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोमवार को पटना का ट्रैफिक जाम करा दिया। करीब 6 घंटे तक लगे भीषण जाम के कारण आम लोगों की कौन कहे माननीय भी फंसे रहे। इस दौरान स्कूली बच्च

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पटना में करा दिया ट्रैफिक जाम! घंटों फंसे रहे विधायक और मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोमवार को पटना का ट्रैफिक जाम करा दिया। करीब 6 घंटे तक लगे भीषण जाम के कारण आम लोगों की कौन कहे माननीय भी फंसे रहे। इस दौरान स्कूली बच्चे भी बसों में बैठकर घंटों जाम खुलने का इंतजार करते रहे।  


दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह राजधानी पटना से सटे बिहटा में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। अक्षरा को देखने के लिए भीड़ इस कदर उमर पड़ी कि पूरी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। लोगों की भारी भीड़ के कारण बिहटा-औरंगाबाद मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। जाम एक दो घंटे का नहीं बल्कि 6 घंटे से बच्चे स्कूल बसों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे।


जाम में फंसे बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने इसके लिए पटना पुलिस को जिम्मेवार ठहराते हुए सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी इसी रास्ते से ही गुजरे। भीड़ इस कदर उमड़ी कि बिहटा वासी त्राहिमाम हो गए। स्कूली बच्चे हों या आम लोग सभी को त्योहार के मौसम में भयंकर फजीहत उठानी पड़ी। सड़क के किनारे कार्यक्रम आयोजित होने के कारण पूरी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी। 


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पटना में करा दिया ट्रैफिक जाम! घंटों फंसे रहे विधायक और मंत्री

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता