ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

शादी करा दो नहीं तो कूद जाऊंगा… भोजपुर में टूटे रिश्ते से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Bihar News: भोजपुर में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। पुलिस, ग्रामीण और लड़की पक्ष के बीच चली लंबी बातचीत के बाद आखिरकार...

शादी करा दो नहीं तो कूद जाऊंगा… भोजपुर में टूटे रिश्ते से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया,  जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।


जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी महेश पासवान की शादी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव की एक युवती से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच महीने पहले दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का हुआ था, लेकिन बाद में किसी कारण से लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से युवक काफी परेशान और नाराज चल रहा था।


बुधवार की सुबह महेश अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक ऊपर से लगातार चिल्लाता रहा कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस दौरान कई लोग डर और चिंता में टावर के नीचे खड़े रहे।


करीब तीन से चार घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने लड़की पक्ष से भी बातचीत की। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद युवक को संतोषजनक आश्वासन दिया गया। इसके बाद वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ।


सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे पूछताछ और समझाइश के लिए थाना लाया गया।