ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 12 नाबालिग लड़कियों को इनसे मुक्त कराया गया है।इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नाबालिग लड़कियों को दलालों से मुक्त कराया है। आरोप है कि इन लड़कियों से जबरन डांसर का काम कराया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धोबहां थाना क्षेत्र के बगइचा इलाके में छापेमारी की।


मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लड़कियों को कहां से लाया गया था और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ‘नया सवेरा-3.0’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि बगइचा इलाके में कुछ नाबालिग लड़कियों से जबरन नर्तकी का काम कराया जा रहा है।


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान 12 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। शुरुआती पूछताछ में लड़कियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें अलग-अलग जगहों से लाकर जबरन डांसर का काम कराया जाता था।


इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार पासवान भी शामिल है, जो भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।


पुलिस अब इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़कियों को किन जगहों से लाया गया था और इस काम में दूसरे लोगों की भी भूमिका है या नहीं। मामला नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।