ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Viral Video : बिहार में मैट्रिक परीक्षार्थियों की मस्ती देखिए.. एग्जाम सेंटर के बाहर DJ पर बज रहा था भोजपुरी गाना, छात्रों खूब लगाए ठुमके; देखें.. दिलचस्प वीडियो

Viral Video : भोजपुर के आरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे सैकड़ों छात्र सड़क पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Viral Video
आरा में छात्रों की मस्ती
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Viral Video : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो गई है। लाखों की संख्या में छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परीक्षा खत्म होने की खुशी में छात्र डीजे की धून पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को खूब पसंद किया जा रहे है।


दरअसल, आरा से मैट्रिक परीक्षार्थियों का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी शादी में डीजे बजते हुए गाड़ी जा रही है, जिसमें सैकड़ो छात्र हाथों में एडमिट कार्ड लिए भोजपुरी गाने पर खूब डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो मॉडल स्कूल आरण्य देवी मंदिर के समीप का है।  


बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के एक तरह से अंतिम दिन था। इसके बाद सिर्फ ऐच्छिक विषय की ही परीक्षा बाकी थी। मूल विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र खुशी से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें डीजे बजते मिल गया। फिर क्या था, सभी छात्र बीच सड़क पर ही कूद-कूदकर खूब डांस करने लगे। उनके हाथों में एडमिट कार्ड इस बात की गवाही देने के लिए काफी है कि ये छात्र मैट्रिक के ही है।


बताया जा रहा है कि आरा शहर के मीरगंज के समीप मॉडल स्कूल में मैट्रिक परीक्षार्थियों का सेंटर था। वहां सैकड़ों छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के आखिरी दिन छात्रों में बहुत उत्साह था। छात्रों के ऊपर से परीक्षा का टेंसन खत्म हो गया था। जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकले, वैसे ही बारात में जाने वाला डीजे मिल गया, साथ में तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजा। फिर क्या था, सैकड़ों छात्र बिन बुलाए बराती बन गए और एक साथ एडमिट कार्ड लेकर बीच सड़क पर ही झूम-झूमकर नाचने लगे।


छात्रों के डांस को देखकर बारात में शामिल महिलाएं भी हैरान थी। साथ मे सड़क पर राहगीर भी डांस देखने के लिए रुक गए। सड़क पर मौजूद लोग छात्रों के इस डांस को अपने-अपने मोबाइल में कैद करने लगे। इस दौरान छात्रों ने खूब डांस किया। इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।





रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता