ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

'तोहरे चलते चली सामियाना में गोली ...,' शादी में समारोह में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक की हुई मौत

ARA : बिहार में शादी समारोह हो या कोई भी ख़ुशी का मौका हर्ष फायरिंग करना रसूख की बात कही जाती है। लेकिन, ज्यादातर मौके पर यह रसूख की बात ही जानलेवा साबित हो जाती है। लेकिन, इसके बाब

 'तोहरे चलते चली सामियाना में गोली ...,' शादी में समारोह में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में शादी समारोह हो या कोई भी ख़ुशी का मौका हर्ष फायरिंग करना रसूख की बात कही जाती है। लेकिन, ज्यादातर मौके पर यह रसूख की बात ही जानलेवा साबित हो जाती है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग फायरिंग करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक शादी  समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चेता टोला गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में युवक के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का पहचान संदेश थाना क्षेत्र के क्षेत्र चेता टोला गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई रंजीत कुमार यादव ने बताया कि, गांव में उनके पड़ोसी बिन्दा यादव की बेटी आशा देवी की बारात नारायणपुर थाना क्षेत्र के बघुई गांव से आई थी, जिसमें डांस प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था। इसी में उसका भाई दिनेश कुमार शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद जब उसका भाई दिनेश कुमार समियाने में बैठकर नाच देख रहा था. इस दौरान आरोपी युवक के द्वारा तबातोड़ हर्ष फायरिंग कर दी गई, जिसमें उसके भाई को गोली लग गई। आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


इधर, इस घटना की सूचना पाकर पहुंची  पुलिस और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं मृतक के भाई रंजीत यादव ने गांव के ही भोला यादव के भाई, मुनी, भुलावन, दीपक और अन्य लोगों पर बारात में नाच के दौरान समियाने में छह राउंड फायरिंग करने और फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसके भाई की मौत होने का आरोप लगाया है।