ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : तालाब में नहाने गई थीं चार सहेलियां, 3 की डूबने से मौत, एक की बचाई गई जान

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. वहीं, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए

बिहार : तालाब में नहाने गई थीं चार सहेलियां, 3 की डूबने से मौत, एक की बचाई गई जान
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार के भोजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. वहीं, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. तालाब के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 


घटना पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार OP अंतर्गत कातर गांव के पंचमा रेलवे क्रासिंग के पास की है. मृतकों की पहचान कातर गांव निवासी मनोज कुमार सोनी की पुत्री सुनैनी कुमारी (14 वर्ष), इफजात अंसारी की पुत्री रजिया खातून (11 वर्ष) और शहाबुद्दीन अंसारी की पुत्री नरगिस खातून (13 वर्ष) के रूप में की गई है. उसी गांव के रोजिद अंसारी की पुत्री अंजुम खातून की हालत गंभीर बनी हुई है. 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारों सहेलियां बधार में बकरी चराने साथ में गई थी. इसी बीच वह कातर गांव के पंचमा रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढे में नहाने चली गई. इसी बीच नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह चारों उसमें डूब गईं. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. हालांकि, जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. एक को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाल लिया।. इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीरो PHC ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. हादसे के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.