ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सोन नदी में नहा रहे एक परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार दोपहर सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे के बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। चार ब

सोन नदी में नहा रहे एक परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार दोपहर सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे के बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। चार बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास की है। ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यहां नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चारों के शव को बाहर निकाला है।