ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शहीद के पिता ने कहा- मुआवजा नहीं बेटे को मिले परमवीर चक्र

ARA : जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन के पिता ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है और उन्होंने अपने बेटे को मरणोपरांत परमवीर चक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन के पिता ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है और उन्होंने अपने बेटे को मरणोपरांत परमवीर चक्र देने की मांग सरकार से की है. 

नम आंखों से शहीद के पिता ने कहा कि हमें अपने बेटे के शहादत पर गर्व है. उसने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है. मुझे सरकार के तरफ से कोई मुआवजा नहीं चाहिए बल्कि मेरे बेटे को मरणोपरांत परमवीर चक्र दी जाए. वहीं सरकार के कोई भी मंत्री या नेता सूचना के बाद भी शहीद के परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. 

बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद भोजपुर जिले के जगदीशपुर के इसाढ़ी देव टोला के रमेंश रंजन बुधवार को शहीद हो गए. जैसे ही यह खबर मिली किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि  सबका चहेता रमेश अब इस दुनिया में नहीं है. बता दें कि जम्मू कश्मीर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ के दौरान रमेश रंजन वीरगति को प्राप्त हुए थे. हालांकि उन्होंने शहीद होने से पहले तीन आतंकियों को मार गिराया था.  

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K.K.SINGH

FirstBihar संवाददाता