ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पशुओं को भगाने के लिए खेत में लगाए गए बिजली तार की चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत; हिरासत में खेत मालिक

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लौकी के खेत में बिजली का तार लगा था उसी के चपेट में किसान

पशुओं को भगाने के लिए खेत में लगाए गए बिजली तार की चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत; हिरासत में खेत मालिक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लौकी के खेत में बिजली का तार लगा था उसी के चपेट में किसान आ गया। लोगों ने उसकी लाश खेत में पड़ी देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस खेत मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


दरअसल, भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर बांध के समीप विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। अब इसका शव बरामद किया गया है। मृतक 46 वर्षीय दिनेश पटेल उर्फ पहलू महतो पुराना हरिपुर निवासी पिता स्व सुकन महतो के बेटे थे। इधर,शव बरामद होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


वहीं, इस घटना  के बाद आक्रोशित स्वजनों ने हो-हंगामा भी मचाया। बाद में सूचना मिलने पर कोईलवर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया है। किसान के पैरों पर बिजली के करंट के निशान पाए गए हैं। पुलिस खेत मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि, पुराना हरिपुर निवासी दिनेश पटेल रोज की तरह शुक्रवार की रात भी सोन नदी किनारे स्थित खेत की ओर निकले थे। एक दूसरे किसान ने अपने लौकी के खेत को जानवरों से बचाने के लिए तार में करंट लगाया था। इस दौरान पैर में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो हो-हल्ला हुआ। 


इसके बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना कोईलवर पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर महिला दारोगा रिंकी कुमारी को वहां भेज गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इधर, कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि करंट से मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।