ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसा

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भोजपुर के जवइनियां गांव पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर मदद दी और मुआवजा नीति में बदलाव का भरोसा जताया।

Bihar
बाढ़ पीड़ितों की मदद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज भोजपुर (आरा) के जवइनियां गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस क्रम में व्यक्तिगत स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की।


उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी में सैकड़ों घर बह गए हैं और हज़ारों लोग गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इस त्रासदी को देखकर मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रशासनिक स्तर से लेकर मानवीय स्तर तक, हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे।


उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह आपदा है जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शुरू से ऐसे लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। पशुओं के चारा की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी से बात किया हूँ। ऐसे समय में सभी लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी। 


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिस पर सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। जब महागठबन्धन की सरकार बनेगी तो मुआवजा पॉलिसी में परिवर्तन किया जाएगा। फिलहाल जिनके घर कटाव में विलीन हो गए हैं, उन्हें सरकार जल्द मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भयानक त्रासदी आई है, लेकिन सरकार का कोई मंत्री अब तक यहां नहीं पहुंचा है। इससे सरकार की प्राथमिकता समझी जा सकती है।

भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसाभोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुकेश सहनी, मदद का दिया भरोसा


टैग्स