ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बखोरापुर में भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां, हिंदू नववर्ष के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Bihar News: भोजपुर के बड़हरा स्थित बखोरापुर गांव में रविवार देर रात तक भोजपुरी के कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भाजपा नेता सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह के द्वारा आयोजि

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर के बड़हरा स्थित बखोरापुर गांव में रविवार देर रात तक भोजपुरी के कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भाजपा नेता सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह के द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष उत्सव में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे पहुंचे थे। 


इस दौरान ये प्रयागराज है गीत से सुर्खियों में आए लोग गायक आलोक कुमार ने भी लोगों को अपने गीत पर खूब झुमाया। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह, शिल्पी राज, राकेश मिश्रा, मास्टर विकास ने भी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।


सांस्कृतिक संध्या के दूसरे चरण में चैता के विख्यात कलाकार कमलबास कुंवर और अरविंद सिंह अभियंता के बीच दुगोला का शानदार आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक सह उद्घोषक की भूमिका में रविरंजन राय और विक्की तिवारी ने अपनी पहचान छोड़ी। इस दौरान म्युजिशियन टीम में मुन्ना बर्मन छोटू बाबा समेत उनकी पूरी टीम मौजूद रही। 


कार्यक्रम के दौरान आयोजक अजय कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र में इस तरीके का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सांस्कृतिक चेतना को जिंदा रखना है। साथ ही भोजपुरी की जो अपनी समृद्ध परंपरा है उसको भी लोगों तक पहुंचना है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि हर साल हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बखोरापुर में ऐसा ही आयोजन हो, जिसमें हर भोजपुरी भाषी अपना योगदान दें।


Bihar News: बखोरापुर में भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां, हिंदू नववर्ष के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता