ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट: आरा एरोज ने बेरथ को ट्राईब्रेकर में हराया, समाजसेवी अजय सिंह ने दी बधाई

फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन आरा एरोज़ ने आदर्श क्लब बेरथ को रोमांचक ट्राईब्रेकर मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। समाजसेवी अजय जी ने विजेता टीम को बधाई दी।

बिहार
फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल फुहां में चल रहे बड़हरा फुहां फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला आदर्श क्लब बेरथ और आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला गया। यह मैच दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


मैच के मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर थीं। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने बढ़त बनाने के लिए कई बेहतरीन प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल दागने में सफल नहीं हो पाई। पूरे समय तक मैच बराबरी पर रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया।


ट्राईब्रेकर में आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा ने अपने सभी चारों प्रयासों में गोल दागे, जबकि आदर्श क्लब बेरथ की टीम चार प्रयासों में केवल दो गोल ही कर पाई। इस तरह, आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा को विजयी घोषित किया गया और उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।


मैच के बाद, समाजसेवी अजय सिंह ने विजेता टीम आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कल, 4 सितंबर को शाहाबाद हीरोज बनाम गड़हनी फुटबॉल क्लब गड़हनी के बीच खेला जाएगा। 


दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 सितंबर 2025 को दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच भी वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल फुहां में खेले जाएंगे, जहाँ फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टैग्स