ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! प्रॉपर्टी डीलर को मार दी गोली; इलाके में हडकंप

BIHAR CRIME : भोजपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर समाने आ रहा है। जहां भोजपुर में देर रात गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, भोजपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी की है। 


वहीं, इस मामले में घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सकड्डी गांव निवासी रामनाथ सिंह के बेटे विमलेश कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अपराधियों ने उनके पेट और बाएं हाथ में गोली मारी है। डॉक्टर के मुताबिक पेट में किडनी और पेनक्रियाज के पास गोली लगी है, जो चिंताजनक है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर विमलेश कुमार सोमवार की रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। यह जैसे ही सकड्डी चौक से निकलकर वह ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तभी 3 की संख्या में मौजूद अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर पड़े और बदमाश वहां से फरार हो गए। 


वहीं, घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर का बयान दर्ज किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।