ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

AARAH: भोजपुर जिले के जगदीशपुर नया टोला ओवर ब्रिज के पास बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में बस मुख्य सड़क पर ही पलट गई। जिसे बस पूरी तरह से क्ष

बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AARAH:  भोजपुर जिले के जगदीशपुर नया टोला ओवर ब्रिज के पास बस और कार की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में बस मुख्य सड़क पर ही पलट गई। जिसे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार के आगे के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही। घटना में घायल लोगो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल चल रहा है। जिसमे एक यात्री को रेफर कर दिया गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में जगदीशपुर के बहुआरा गांव के राजेंद्र सिंह, उसी गांव के अजीत  सिंह और दुलौर गांव के राहुल कुमार शामिल है। राहुल कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर किया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष विगाऊ राम और धनगाई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कार में सवार चालक और अन्य एक व्यक्ति की हल्की चोट लगी है। 


बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस आरा की ओर से नया टोला ओवर ब्रिज से उतर कर टर्न ले रहा था। इसी बीच क्रेटा कार आरा की ओर से ही आ रही थी जो मलियाबाग की ओर जा रही थी। तभी कार चालक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इसके बाद बस नियंत्रण होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। तीन लोगों का इलाज जगदीश अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। कार का एयर बैग खुलने से कार में सवार लोगों की हल्की चोट लगी है। कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। जिससे पता चलता है कि यह कार किसी पुलिस कर्मी की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता