ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

BPSC Peper Leak : बरहड़ा के BDO की हुई गिरफ्तारी, वीर कुंवर सिंह कॉलेज के कई स्टाफ भी अरेस्ट

PATNA : BPSC पेपर लीक मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके

BPSC Peper Leak : बरहड़ा के BDO की हुई गिरफ्तारी, वीर कुंवर सिंह कॉलेज के कई स्टाफ भी अरेस्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : BPSC पेपर लीक मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ-साथ 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें बड़हरा के BDO जयवर्धन गुप्ता भी शामिल हैं।


आपको बता दें कि आरा का वीर कुंवर सिंह कॉलेज ही वह सेंटर था। जहां से सबसे पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी। इसके बाद से लगातार इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई नए कॉलेज से जुड़े लोगों पर नकेल कस रखा था।


इनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था और अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के साथ-साथ डिप्टी सुपरिटेंडेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम इन सभी को कोर्ट में पेश करने वाली है।


67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में सोमवार 9 मई को आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-20/2022 दर्ज किया गया। अबतक के अनुसंधान और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में मिले साक्ष्य के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई के विशेष अनुसंधान दल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


जिनमें (1) जय वर्द्धन गुप्ता, प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बड़हरा, जिला-भोजपुर, (2) डॉ० योगेन्द्र प्र० सिंह, पे० स्व गोपाल जी सिंह, सा० बखोरापुर, थाना-बड़हरा, जिला भोजपुर, वर्तमान प्राचार्य सह सेंटर सुपरइंटेण्डेंट, कुंवर सिंह कॉलेज,आरा, (3) सुशील कुमार सिंह, हरिवंश सिंह, सा०-हरिजी का होता, थाना-नवादा, जिला भोजपुर, वर्तमान व्याख्याता सह केंद्रीलर कुंवर सिंह कॉलेज,आरा और (4) अगम कुमार सहाय, ग्राम-फरना, थाना-बड़हरा, जिला-भोजपुर, व्याख्याता सह सहायक सेंटर सुपर इंटेण्डेट, कुंवर सिंह कॉलेज, आरा शामिल हैं। फिलहाल मामले की अनुसंधान जारी है।

टैग्स