ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ट्रक और बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी

बिहार : ट्रक और बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में तांडव का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-पटना नेशनल हाइवे पर सकड्डी मोड़ के समीप बेलगाम ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया।हादसे में तीनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों के शव बुरी तरह बिखरे हुए थे।


बताया जाता है कि, आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव वार्ड नंबर वार्ड नंबर सात निवासी बितन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, अलीपुर निवासी जयपत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन पासव एवं भरत पासवान के18 वर्षीय पुत्र धनजीत पासवान की आरा-पटना नेशनल हाइवे पर सकड्डी मोड़ के समीप बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


उधर,इस घटना की सूचना मलने के बाद पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जूट गई है। पुलिस यह मालूम करने में लगी हुई है की यह ट्रक कहां की थी और कहां जा रही थी। इसके सात ही शव को भी पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम का माहौल कायम हो गया है।