ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : पुराने विवाद में यज्ञ देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इ

 बिहार : पुराने विवाद में यज्ञ देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक अपने घर से यज्ञ देखने के लिए गया था, तभी पुराने विवाद में उसे गोली मार दी गई। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


दरअसल, भोजपुर में पुराने विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक उदवंतनगर थाना के कारिसाथ गांव निवासी ओंकार नाथ सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह उर्फ लाला था। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में पटना में युवक की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि,मृतक कारीसाथ गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रूद्र महायज्ञ को देखने गया था। युवक गांव में ही रह कर नौकरी की तैयारी करता था। वो तीन भाई में छोटा था। एक साल पहले कारिसाथ गांव में जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी राम प्रकाश सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिसमें रोहित कुमार मुख्य आरोपी था। उस केस में युवक जेल गया था जो आठ माह पहले जेल से छूटकर गांव आया था। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपीध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि "गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रूद्र महायज्ञ को देखने ओंकार नाथ सिंह का पुत्र रोहित उर्फ लाला आया था। हथियारबंद अपराधियों ने रोहित को भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए ,पास से गोली मार दी।" इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों ने गोली मारने का आरोप गांव के ही राम प्रकाश सिंह के तीनों बेटों पर लगाया है।


उधर, इस घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि " 7 नवंबर को लगभग 3:00 बजे गजराजगंज ओपी अंतर्गत करीसाथ गांव में एक यज्ञ के दौरान रोहित कुमार को गोली मार दी गई। पूर्व की चल रही दुश्मनी में एक स्थानीय अपराधी ने गोली मारी है। जिससे इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और गिरफ्तारी के बाद घटना का सही कारण पता चल पाएगा। "