ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : प्रसव के दौरान महिला की मौत पर भारी बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल छोड़

बिहार : प्रसव के दौरान महिला की मौत पर भारी बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी शोएब अंसारी की पत्नी जेबा परवीन को प्रसव के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने जांच के बाद परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी। सभी काजगी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला का ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी छिपाते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।


परिजन महिला को एम्बुलेंस से लेकर अभी पटना जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है। इसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए डॉक्टर और अन्य कर्मी ऑपरेशन थियेटर बंद कर मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब आरा सदर अस्पताल में ऐसी घटना हुई हो, पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।

टैग्स