ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

हर्ष फायरिंग से 6 साल के मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने आरा-सासाराम रोड को किया जाम

पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे है। आरा में एक मासूम की जान गोली लगने से हो गई है।

Firing death
बच्चे की मौत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Arrah News:आरा से बेहद दुखद घटना सामने आई है। हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की जान ले ली। 


हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपरा से आए दिन निर्दोष लोगों की जान ले रही है, और इस पर सख्त रोक लगाने की जरूरत है।

आरा की इस घटना में 6 साल के मासूम आशीष कुमार की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड की है। जहां इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। और दोषियों पर करवाई की मांग की। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 6 साल के बच्चे आशीष कुमार के सिर में गोली लग गई। आनन फानन में आशीष को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। 


जहाँ के डाकोर ने पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

 इस घटना से ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा स्वाभाविक है, क्योंकि इस तरह की लापरवाह हरकतें किसी की भी जिंदगी छीन सकती हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज में भी जागरूकता जरूरी है। शादी या अन्य समारोहों में फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और लोगों को भी इसे गलत समझते हुए खुद इस प्रवृत्ति का विरोध करना चाहिए।


आप इस मामले में क्या सोचते हैं? क्या प्रशासन को इस पर और सख्ती से कदम उठाने चाहिए?