ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, भोजन से पहले खिलाई गई थी एल्बेंडाजोल

ARA: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। कभी कही चावल में कीड़ा तो कही छिपकली मिलने की बात आम है। ताजा मामला भोजपुर से

बिहार: मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, भोजन से पहले खिलाई गई थी एल्बेंडाजोल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। कभी कही चावल में कीड़ा तो कही छिपकली मिलने की बात आम है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां मिड डे मील का भोजना खाने से एक साथ 50 बच्चे बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक 50 बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाक के लिए पीरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, आरा के पीरो थाना क्षेत्र स्थित हसन बाजार ओपी अंतर्गत हरनाम टोला गांव में सोमवार को मिड डे मील का भोजन खाने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 50 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि मिड डे मील खाने के पहले बच्चों को कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाया गया था। इसके बाद सभी बच्चों ने स्कूल में ही मिड डे मील का भोजन किया था। जिसके बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।


बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पीरो प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य  विद्यालयों के एडीएम आपूर्ति की जांच की गई। बच्चों की तबीयत किस कारण बिगड़ी है फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता