ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आरा में डायरिया का प्रकोप, कुछ ही घंटे में मरे 6 बच्चे, 11 और बच्चों की स्थिति खराब

PATNA : बिहार के आरा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कुछ ही घंटे में आधा दर्जन बच्चों की मौत की सूचना मिल रही है. स्थानीय विधायक ने इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा

आरा में डायरिया का प्रकोप, कुछ ही घंटे में मरे 6 बच्चे, 11 और बच्चों की स्थिति खराब
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार के आरा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कुछ ही घंटे में आधा दर्जन बच्चों की मौत की सूचना मिल रही है. स्थानीय विधायक ने इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि 11 और बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. विधायक ने भोजपुर जिला प्रशासन के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद आरा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं. यह खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.


मामला भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड का है. यहां बड़ौरा पंचायत में (पश्चिम मांझी टोला) के पहरपुर गांव में डायरिया के कारण 6 बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महज 72 घंटे के भीतर इन सभी बच्चों ने दम तोड़ा है. मरने वालों में एक मासूम बच्ची और 5 लड़के शामिल हैं. मृतकों की पहचान इंदल राम की बेटी रजनी कुमारी (3), बिजेंद्र राम के बेटे महाबीर कुमार (4), बिजेंद्र राम के बेटे अरुण कुमार (3), उपेन्द्र राम के बेटे प्रमोद कुमार (2), नमी राम के बेटे राज कुमार (3) और जितेंद राम के बेटे रवि कुमार (3) के रूप में की गई है.


इन बच्चों के अलावा 11 और बच्चे डायरिया से पीड़ित बताये जा रहे हैं. मनीष कुमार (12 महीना), मधु कुमारी (12 महीना), राधिका कुमारी (4), संकित कुमार (3), बसंती कुमारी (4), कविता कुमारी (18 महीना), काजल कुमारी (7), चंदा कुमारी (4), कमलेश कुमार (5), राज रानी (12 महीना) और अमरेश कुमार (12 महीना) के रूप में की गई है.


आरा में डायरिया का प्रकोप, कुछ ही घंटे में मरे 6 बच्चे, 11 और बच्चों की स्थिति खराब


भोजपुर जिले के अगिआंव सीट से माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि डायरिया से इन बच्चों की मौत हुई है. लेकिन भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ एलपी झा और डीएम रोशन कुशवाहा को खबर तक नहीं है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार सरकार को गरीबों के जान के प्रति कोई चिंता नहीं है. शुक्रवार को पहरपुर गांव पहुंचे एमएलए मनोज मंजिल ने भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा से बातचीत की और तुरंत एक मेडिकल टीम को भेजने को कहा.



फर्स्ट बिहार से बातचीत में विधायक मनोज मंजिल ने बताया कि गांव में स्थिति बहुत ख़राब है. चारों ओर गंदगी फैली है. जिससे बच्चों में बीमारी फ़ैल रही है. बच्चे डायरिया जैसी जानलेवा बीमारीका शिकार हो रहे हैं. जिला प्रशासन को खबर करने के बावजूद भी वहां कोई साफ़-सफाई नहीं की जा रही है और न ही छिड़काव किया जा रहा है.


मामला सामने आने के बाद फर्स्ट बिहार की टीम ने भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और आरा सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ एलपी झा से बातचीत करने की कोशिश की. हालांकि उनकी ओर से कोई भी रेस्पोंस नहीं दिया गया.


आरा में डायरिया का प्रकोप, कुछ ही घंटे में मरे 6 बच्चे, 11 और बच्चों की स्थिति खराब