ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार का लाल J&K में शहीद, पत्नी को कॉल आया-आपके पति नहीं रहे ....

ARA : भोजपुर के जवान सुधीर कुमार जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। रजौरी में एंबुलेंस खाई में गिरी थी। हादसे में सेना के दो जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवान सुधीर कुमार कोईलवर प्रखंड के चां

बिहार का लाल J&K में शहीद, पत्नी को कॉल आया-आपके पति नहीं रहे ....
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : भोजपुर के जवान सुधीर कुमार जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। रजौरी में एंबुलेंस खाई में गिरी थी। हादसे में सेना के दो जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवान सुधीर कुमार कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला के रहने वाले थे। मृतक आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। ये एंबुलेंस लेकर जम्मू कश्मीर के रजौरी सेकटर जा रहे थे। तभी रास्ते में रजौरी के पास एंबुलेंस 200 फिट नीचे खाई में पलट गई। जिसमे सवार पांच जवानो में दो जवानों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की पहली सूचना जवान की पत्नी को फोन पर मिली है। इस घटना को लेकर सेना के अफसर ने कहा- बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है, कि अब सुधीर कुमार इस दुनिया में नहीं है। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पत्नी सुनीता देवी, मां समहौती देवी और परिवार बेसुध हो गए। मृतक जवान 2003 में बेंगुलूर में सेना में भर्ती हुआ था। दिसम्बर माह में छुट्टी आया था घर। परिजनों ने बताया की रविवार को जवान की शव गांव पहुुंचेगा।



वहीं, शहीद जवान सुधीर कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि सेना के बड़े अफसर का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि तुम सुधीर कुमार की पत्नी बोल रही हो। मैंने कहा हां, मैं उनकी पत्नी बोल रही हूं। तो उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है, कि अब सुधीर कुमार इस दुनिया में नहीं है। पत्नी ने बताया कि सुबह में करीब दस बजे पति से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मैं अभी गाड़ी लेकर जा रहा हूं। गाड़ी लगाकर बात करूंगा, लेकिन उसके बाद उनकी मौत की सूचना मिली है।



आपको बताते चलें कि, सुधीर कुमार पहली बार साल 2002 में सेना जॉइन की थी। पहली पोस्टिंग बैंगलोर (ASC) आर्मी सप्लाई कोर (MT) में एक ड्राइवर के पोस्ट पर हुई थी। उसके बाद उन्होंने कई जगहों पर अपनी सेवा प्रदान की थी। 2020 में जम्मू कश्मीर के रजौली में पोस्ट मिला। रजौली के पहले सुधीर कुमार उत्तर प्रदेश के बरेली में भी पोस्टेड रह चुके थे। परिजन के मुताबिक हाल ही में प्रमोशन हुआ था।