ब्रेकिंग
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

खनन अफसरों का माफिया कनेक्शन? भोजपुर में बालू के फर्जी चालान का बड़ा खेल..करोड़ों की कमाई ! सूचना देने के बाद भी DMO नहीं कर रहे कार्रवाई, CM से लेकर NGT से की गई शिकायत

भोजपुर में बालू के फर्जी चालान का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना घाट पहुंचे हजारों गाड़ियों के चालान काटे गए। खनन अधिकारियों की मिलीभगत की शिकायत NGT अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से की गई है।

Bihar Sand Mining Scam, Bhojpur Sand Scam, Bihar News, Bhojpur News, Fake Sand Challan, Illegal Sand Mining Bihar, Bihar Mining Department, Bhojpur Mining Officer, 12 Number Sand Ghat, K License Sand,
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: बिहार में बालू का अवैध खनन जारी है. खेल में खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं. ठेकेदार-अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध धंधा जारी है. सरकार के स्तर दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है, पर जिनके कंधों पर अवैध धंधा रोकने की जिम्मेदारी है, वे ही गंदा काम में लगे हैं. भोजपुर में खनन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. बालू के फर्जी  चालान के खेल की शिकायत बार-बार की गई. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने एक्शन नहीं लिया. अब खनन विभाग के सचिव से लेकर मुख्यमंत्री और एनजीटी अध्यक्ष से शिकायत की गई है.  


भोजपुर जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने एनजीटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि जिले के संदेश थाना क्षेत्र के 12 नंबर बालू घाट द्वारा फर्जी चालान काटने एवं विभागीय मिलीभगत की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि भोजपुर जिले के 12 नंबर बालू घाट के संचालक भारी गड़बड़ी करा रहे हैं. यहां पर बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है. इनके द्वारा के-लाइसेंस के नाम पर चालान काटा जा रहा है,जबकि गाड़ियां घाट पर नहीं आ रही हैं. चालान 12 नंबर घाट का दिया जा रहा जबकि बालू की लोडिंग कहीं और से कराई जा रही है. 


आरोप लगाया गया है कि, पिछले 15 दिनों के अंदर हजारों गाड़ियों का फर्जी चालान काटा गया है. 29 अक्टूबर 2026 को 500 से अधिक गाड़ियों का चालान काटा गया है. गाड़ी घाट पर नहीं जा रही, फिर भी चालान काटा जा रहा है. 17 नवंबर 2026 को भी एक बार 100 गाड़ी ,दूसरी बार 128 गाड़ियों का फर्जी चालान काटा गया है. के-लाइसेंस के स्टॉक प्वाइंट पर बालू नहीं है,लेकिन उसी आईडी पर सैकड़ों चालान जारी किए गए हैं. खनन  विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, 4 एजेंसी के नाम पर 500 से अधिक चालान काटे गए हैं. ये सभी चालान गाड़ी को घाट पर आए बिना काटे गए हैं. आरोप लगाया है कि स्थानीय खनन पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल किया जा रहा है. 


शिकायतकर्ता ने कहा है कि, पूरे मामले की सच्चाई का पता के-लाइसेंस के स्टॉक प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा गाड़ियों के वीएलटीडी जीपीएस की जांच कर लगाई जा सकती है. इस संबंध में हमने भोजपुर जिले के खनन अधिकारियों को सूचना दिया,फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में संवेदक और खनन अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है. एनडीटी के अध्यक्ष से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने इस संबंध में खनन विभाग के प्रधान सचिव से लेकर य अदिकारियों को कार्रवाई का आग्रह किया है. 


इस संबंध में हमने भोजपुर जिला खनन पदाधिकारी गौरव कुमार से पक्ष जानना चाहा. कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. हमने उनके व्हाट्सएप्प पर मैसेज कर मामला जानने की कोशिश की. उन्होंने मैसेज का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि, फर्जी चालान काटने की शिकायत मिली है. इस्पेक्टर को जांच का जिम्मा दिया गया गया है. सोमवार तक जांच रिपोर्ट मिल जाएगा.इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता