ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार में अब तक की सबसे बड़ी लूट: दिनदहाड़े 6 अपराधियों ने 25 करोड़ के जेवर लूटे

इससे पहले इतनी बड़ी लूट बिहार में नहीं हुई थी। तनिष्क शो रूम के मैनेजर ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने चंद मिनटों के अंदर सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।

BIHAR
सबसे बड़ी लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में अब तक की सबसे बड़ी लूट भोजपुर के आरा में हुई है। जहां हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शॉप में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। छह हथियारबंद अपराधियों ने तनिष्क ज्वेलरी शो रूम में घुसकर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।


कैसे हुआ लूटकांड?

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शो रूम में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घटी। शो रूम के नियमों के अनुसार, एक बार में चार से अधिक ग्राहक प्रवेश नहीं कर सकते। इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने योजना बनाई। पहले दो अपराधी अंदर दाखिल हुए, फिर जब छठा अपराधी भी भीतर आया, तो उसने पिस्टल तानकर मैनेजर को काबू में कर लिया।


आधा घंटे तक चला आतंक, कर्मियों को बनाया बंधक

अपराधियों ने पूरे आधे घंटे तक उत्पात मचाया। शो रूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया गया और शटर को अंदर से बंद कर दिया गया, ताकि कोई बाहर से अंदर न आ सके। इस दौरान अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड से उसकी बंदूक भी छीन ली और उसके साथ मारपीट की।


25-30 बार कॉल करने पर भी पुलिस ने नदीं दिया रिस्पांस

शो रूम की सेल्स गर्ल सिमरन के अनुसार, घटना के दौरान उन्होंने डायल 112 पर कई बार कॉल किया, लेकिन पुलिस आधे घंटे तक नहीं पहुंची। उन्होंने बताया, "हमने 25 से 30 बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती, तो अपराधी मौके पर ही पकड़े जाते।"


पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित

बता दें कि जहां तनिष्क शो रूम है वह शहर का सबसे ज्यादा भीड़ वाला इलाका आता है. इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया. इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गयी है. अपराधी गार्ड का बंदूक छीनकर फरार हो गए हैं घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। भोजपुर के एसपी राज के अनुसार, एसएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर दी गई है, और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता