ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: भोजपुर में दो भाईयों को मारी गोली, आरा सदर अस्पताल में एडमिट

भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान दो भाइयों को गोली लगी। छोटे भाई की हालत गंभीर, दोनों आरा सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट के दौरान दो भाईयों को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। 


घटना भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है। जहां झगड़ा सुलझाने के दौरान मारपीट और फायरिंग की गई। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं मारपीट के दौरान उनके बड़े भाई घायल हो गए। दोनों घायल भाईयों को परिजनों ने इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा सदर अस्पताल में रेफर किया गया। 


घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायलों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व.घिरण यादव के 50 वर्षीय पुत्र लाल यादव है और उनके बड़े भाई 60 वर्षीय लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता