ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BHOJPUR: बड़हरा में सेना और पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं की मदद के लिए सामने आए अजय सिंह, फिजिकल की तैयारी के लिए जंपिंग गद्दा सौंपा

अब तक अजय सिंह बड़हरा क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में जंपिंग गद्दों का वितरण कर चुके हैं। इसके अलावे 300 से अधिक गांवों में खेल सामग्री भी बांट चुके हैं।

BIHAR
युवाओं की मदद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के लोग ज्यादातर सेना और पुलिस विभाग में हैं. यहां के युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए समाजसेवी अजय सिंह सामने आए हैं। सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने एक सराहनीय पहल की गई है। समाजसेवी अजय सिंह (बखोरापुर) ने धमार, एकवना, मटुकपुर पंचायत के रामशहर गांव एवं राजपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में भर्ती अभ्यर्थियों को शारीरिक अभ्यास के लिए विशेष जंपिंग गद्दे उपलब्ध कराए। जिसका उपयोग अब यहां के युवा फिजिकल की तैयारी में करेंगे। 


अब तक अजय सिंह बड़हरा क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में जंपिंग गद्दों का वितरण कर चुके हैं। इसके अलावे 300 से अधिक गांवों में खेल सामग्री भी बांट चुके हैं। जिससे युवाओं को खेलकूद और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने गद्दों के उपयोग से होने वाले शारीरिक लाभों को समझा और इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की सुविधाएं युवाओं की शारीरिक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उन्हें देश की सेवा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।


यह पहल केवल भर्ती प्रक्रिया की तैयारी को ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक कदम है। भविष्य में भी इस तरह के वितरण कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे ताकि हर गांव के युवा इस लाभ से वंचित न रहें और अपनी प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।


भोजपुर के बड़हरा जिला के चार पंचायत धमार, एकवना, मटुकपुर पंचायत के गांव रामशहर, राजपुर पंचायत के ग्राम मानिकपुर में समाजसेवी अजय सिंह (बखोरापुर) द्वारा पुलिस एवं आर्मी में भर्ती की तैयारियों के मद्देनज़र युवाओं को जंपिंग गद्दा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।


अजय सिंह अब तक बड़हरा के विभिन्न पंचायतों एवं गाँवों में 20 से अधिक गाँवों में जंपिंग गद्दा वितरित कर चुके हैं। इसके अलावा, 300 से अधिक गाँवों में खेल सामग्री का वितरण भी किया है। यह कार्यक्रम लगातार जारी है और युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके खेल-कूद एवं फिटनेस स्तर को भी ऊँचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


इस दौरान उपस्थित युवाओं ने जंपिंग गद्दा के उपयोग के महत्व को समझते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवा न केवल फिजिकल फिटनेस बेहतर कर सकेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने हेतु भी सक्षम बनेंगे।


यह पहल न केवल भर्ती की तैयारियों को बल दे रही है, बल्कि समाज में युवाओं के बीच खेल और शारीरिक विकास की महत्ता को भी उजागर कर रही है। आगे भी इस तरह के वितरण कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे देश के हर कोने तक खेल सामग्री पहुँच सके और युवाओं की क्षमता में निखार आ सके।

BHOJPUR: बड़हरा में सेना और पुलिस की तैयारी करने वाले युवाओं की मदद के लिए सामने आए अजय सिंह, फिजिकल की तैयारी के लिए जंपिंग गद्दा सौंपा

टैग्स