ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आरा से पटना आ रहे RJD विधायकों और MLC को पुलिस ने रास्ते में रोका, घंटों हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

ARA : .नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर आरा से पटना जा रहे तीन विधायक और MLC को पटना पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया गया. पटना पुलिस ने परेव के पार तीनों को दो घंटे तक रोके रखा. <

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : .नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर आरा से पटना जा रहे तीन विधायक और MLC को पटना पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया गया. पटना पुलिस ने परेव के पार तीनों को दो घंटे तक  रोके रखा. 

जिसके बाद रोके गए विधायकों में आक्रोश है. उनका  कहना  है कि नीतीश कुमार के आदेश पर पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर रोके रखा . सरकार का इरादा अपराधी को बचाने का है, जिसके कारण ही नेता और विधायकों को रोका गया है. 


बता दें कि तेजस्वी यादव आज अपने विधायकों और नेताओं के साथ गोपालगंज जाने वाले थे. लेकिन फिलहाल कोरोना महामारी और लॉकडाउन  देखते हुए उनकी यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव को जिला प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि नेता प्रतिपक्ष होने के कारण उनके निकलने पर भारी भीड़ हो सकती है. लिहाजा उनको इसकी इजाजत नहीं दी जा रही है. हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को तेजस्वी यादव ने अपने आवास के बाहर ही यह साफ तौर पर कह डाला है कि अगर आपको कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो करें लेकिन मैं गोपालगंज जाऊंगा. जिसके बाद से राबड़ी आवास  के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. 


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K.K.SINGH

FirstBihar संवाददाता