ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

Bihar News: मेहनताना मांगा तो बरसी लाठियां, आरा सदर अस्पताल में सफाईकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बिहार के आरा सदर अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मेहनताना मांगने पर एक सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और आरोपी गार्ड को नौकरी से हटा दिया...

Bihar News: मेहनताना मांगा तो बरसी लाठियां, आरा सदर अस्पताल में सफाईकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के आरा सदर अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मेहनत की कमाई मांगना एक सफाईकर्मी को भारी पड़ गया। दाढ़ी बनाने के बाद मेहनताना मांगने पर अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद आरोपी गार्ड को तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।


पीड़ित की पहचान नवनीत ठाकुर के रूप में हुई है, जो सदर अस्पताल में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि सफाई के काम के साथ-साथ नवनीत खाली समय में दाढ़ी बनाने का काम भी करते हैं। कुछ दिन पहले अस्पताल परिसर में ही कुछ लोगों ने उन्हें दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया था। नवनीत वहां पहुंचे और दो लोगों की दाढ़ी बनाई। काम पूरा होने के बाद जब मेहनताना देने की बारी आई, तो उन्हें तय रकम से कम पैसे दिए जाने लगे।


नवनीत ने मेहनत का उचित भुगतान मांगते हुए 40 से 50 रुपये देने की बात कही। इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। मामूली विवाद धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया। आरोप है कि बाद में इसी विवाद का बदला लेने के लिए अस्पताल परिसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने नवनीत को निशाना बनाया और लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड खुलेआम डंडे से नवनीत को पीट रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सुरक्षा कंपनी ने आरोपी गार्ड को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया। कंपनी ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर इस कार्रवाई की पुष्टि भी की है।


हालांकि, अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं कि क्या केवल गार्ड की बर्खास्तगी ही पर्याप्त है, या पीड़ित सफाईकर्मी को न्याय दिलाने के लिए आगे कानूनी कार्रवाई भी होगी।