ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार के निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़ और सड़क जाम

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव निवासी और सीआईएसएफ दरोगा राजेश कुमार साह की 27 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के साथ उसका नवजात पुत्र भी नहीं बच सका।


जानकारी के अनुसार, खुशबू कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन चंदवा मोड़ स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।


गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। उन्होंने अस्पताल में रखे उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर खड़ी एक कार को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बावजूद मृतका के परिजनों ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को चंदवा मोड़ के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, फिर भी यहां गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाता है। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता