ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पत्नी के अफेयर के कारण युवक ने किया सुसाइड, फेसबुक पर लाइव आकर सिर में मारी गोली

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. जहां एक युवक ने सुसाइड कर लिया है. फेसबुक पर लाइव आने के बाद युवक ने अपने सिर में गोली मारकर ख़ुदकुशी की है. मृतक क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA :  इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. जहां एक युवक ने सुसाइड कर  लिया है. फेसबुक पर लाइव आने के बाद युवक ने अपने सिर में गोली मारकर ख़ुदकुशी की है. मृतक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. भोजपुर पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पूरी घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां दक्षिणी एकौना गांव में रविवार की शाम एक युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. ख़ुदकुशी से ठीक पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर मृतक युवक ने अपना एक वीडियो डाला है. उस वीडियो में शराब की बोतलें और कई चीजें दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही वीडियो में जमीन पर पड़ा हुआ एक हथियार भी दिख रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने उसी हथियार से खुद को गोली मारी है. मृतक की पहचान एकौना गांव के रहने वाले विनोद सिंह के बेटे सुमित सिंह के रूप में की गई है. 


वीडियो में मरने से पहले युवक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि, 'हम सुमित सिंह जा रहे हैं अपनी वाइफ के चलते. मेरी वाइफ का परिवार उसको पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. मेरी वाइफ गलत है. ठीक है ! हम बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूरा बात कहना चाहते हैं कि 12 या 6 जून को मैंने अपनी वाइफ का फोन पकड़ा था. किसी राहुल नाम के लड़के से बात करते हुए हम पकड़े थे. ठीक है !'


उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उदवंतनगर थानध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी है कि युवक के सिर में गोली लगी है. उसे आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. भोजपुर के नए एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मामला सुसाइड का लग रहा है. युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. उस वीडियो की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स