ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

आरा में मुखिया ने एक कमरे में 30 लोगों के साथ किया मीटिंग, सोशल डिस्टेंस का उड़ रहा मजाक, तस्वीर देखकर चौंक जायेंगे आप

ARA : कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी ने पूरे भारत में लॉक डाउन का एलान कर दिया है. पटना में राज्य सरकार के बड़े अफसर कोरोना से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात मेहनत क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी ने पूरे भारत में लॉक डाउन का एलान कर दिया है. पटना में राज्य सरकार के बड़े अफसर कोरोना से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. भोजपुर में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए अब प्रशासन ने सख्ती कर दी है. लेकिन कुछ लोग इसे मजाक समझ रहे हैं. एक मुखिया की बैठक की तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल डिस्टेंस को लेकर कई सारे सवाल खड़ा कर रही है. एक छोटे से कमरे में मुखिया ने तक़रीबन 30 लोगों के साथ बैठक की. जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद काफी आलोचना हो रही है. 

आरा में मुखिया ने एक कमरे में 30 लोगों के साथ किया मीटिंग, सोशल डिस्टेंस का उड़ रहा मजाक, तस्वीर देखकर चौंक जायेंगे आप



मामला भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके की है. जहां चन्दा पंचायत के मुखिया अखिलेश कुमार ने एक छोटे से कमरे में लगभग 30 लोगों के साथ किया. इस बैठक में तकरीबन 14 वार्ड सदस्य, कुछ पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, लगभग 6 विकास मित्र और कुछ अन्य लोग शामिल हुए. बैठक की तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक कमरे में एक-एक बेंच पर 3-3 या 4-4 लोगों को बैठाया गया है. 


आरा में मुखिया ने एक कमरे में 30 लोगों के साथ किया मीटिंग, सोशल डिस्टेंस का उड़ रहा मजाक, तस्वीर देखकर चौंक जायेंगे आप



दरअसल बैठक की ये तस्वीर पुरानाहरिपुर मध्य विद्यालय की है. जहां चन्दा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष, उप मुखिया, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और विकास मित्रों ने बैठक किया. इस बैठक में कोरोना वायरस से बचावको लेकर चर्चा हुई. लेकिन खुद इनलोगों ने सरकार की गाइडलाइन का ख्याल नहीं रखा.  इनलोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील का ध्यान नहीं रखा. इस बैठक में घर-घर जाकर कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने की जानकारी तो दी गई लेकिन खुद इस महामारी से मचने के लिए नहीं सोचा गया. इस बैठक में मुखिया ने सबसे खास बात यह बताया कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है. लोगों को जागरूक कर ही बचाया जा सकता है. ऐसे में बैठक की तस्वीर सामने आने के बाद यह सवाल उठता है कि इतनी लापरवाही आखिर कैसे हो सकती है. 


आरा में मुखिया ने एक कमरे में 30 लोगों के साथ किया मीटिंग, सोशल डिस्टेंस का उड़ रहा मजाक, तस्वीर देखकर चौंक जायेंगे आप


टैग्स