ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आरा में जल्द होगा सड़कों का विकास, सांसद आरके सिंह ने की समीक्षा बैठक

ARA : आरा में सड़क व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह ने सड़क और राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली में

आरा में जल्द होगा सड़कों का विकास, सांसद आरके सिंह ने की समीक्षा बैठक
First Bihar
2 मिनट

ARA : आरा में सड़क व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह ने सड़क और राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक की. 


इस बैठक में सड़क और राजमार्ग मंत्रालय के चीफ़ इंजीनियर पीआर मीणा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टेक्निकल मेंबर महावीर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चीफ़ जनरल मैनेजर एलपी पंधी, बिहार पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भास्कर मिश्रा शामिल हुए. 


बैठक में आरा में सड़कों के विकास को लेकर अहम प्रस्तावों की समीक्षा हुई जिनमें आरा में रिंग रोड का निर्माण, पटना-बक्सर हाईवे, आरा-सासाराम हाईवे, आरा-मोहनिया हाईवे और दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के विकास शामिल हैं. 


इसके साथ ही आरा-सासाराम योजना में चरपोखरी तक अतिरिक्त स्पर व्यवस्था करने और असनी से ज़ीरो माइल रेल ओवर ब्रिज होते हुए कायमनगर तक के मार्ग को एनएच में समाहित करते हुए इसे फोर लेन बनाने पर विचार विमर्श हुआ. बैठक में आर. के. सिंह ने इन प्रस्तावों का डीपीआर बनाकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का और निर्माण की समय सीमा भी तय करने का आदेश दिया.

टैग्स