ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में फिर से बंद हो सकती हैं दुकानें, कोरोना संकट के कारण DM ने दी सख्त चेतावनी

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 293 नए मामले सामने आये हैं. इसके बावजूद भी राज्य के तमाम जिलों में लोग सावधान

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 293 नए मामले सामने आये हैं. इसके बावजूद भी राज्य के तमाम जिलों में लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं हैं. भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भी एक सख्त फैसला लिया है. डीएम ने वैसे दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही है, जो प्रशासन की ओर से जारी किये गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना संकट को देखते हुए ऐसी दुकानों में फिर से ताला लटक सकता है.


दिशानिर्देशों का हो रहा उल्लंघन - DM
भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सप्ताह के अलग-अलग दिन ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बावजूद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे हैं. आदेश के बावजूद ही शटर गिराकर सामान को बाहर रखा जा रहा है. जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बन रही है. इसके साथ ही दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा रहा है. डीएम ने कहा कि जिन शर्तों के साथ दुकान खोलने की अनुमति दी गई है. अगर दुकानदार उसका पालन नहीं करते हैं, तो उनकी दुकान को फिर से बंद करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी.


ऑटो वाले कर रहे मनमानी
भोजपुर डीएम ने जिले में लॉकडाउन के दौरान ऑड और इवन नम्बर के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार ऑटो और ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा पर ड्राइवर के आलावा सिर्फ दो यात्रियों को बैठने की ही अनुमति दी गई है. डीएम ने कहा कि लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि  वाहन मालिक इसका पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि सरकार की ओर से तय किये गए नियमों का जो भी व्यक्ति उल्लंधन करेंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया जायेगा.


दुकानदारों के लिए ये दिशानिर्देश जारी - 


आरा में फिर से बंद हो सकती हैं दुकानें, कोरोना संकट के कारण DM ने दी सख्त चेतावनी


भोजपुर जिला कोरोना अपडेट -

आरा में फिर से बंद हो सकती हैं दुकानें, कोरोना संकट के कारण DM ने दी सख्त चेतावनी

टैग्स