ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Ara News: 23 सितंबर को अम्बा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और मशहूर कार्टूनिस्ट पवन टून समेत कई सेलिब्रिटी होंगे शामिल

Ara News: अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 का आगाज इस बार 23 सितंबर को आरा के स्थानीय होटल आरा ग्रांड में होने जा रहा है। लगातार 9वें वर्ष आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्

Ara News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ara News: अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 का आगाज इस बार 23 सितंबर को आरा के स्थानीय होटल आरा ग्रांड में होने जा रहा है। लगातार 9वें वर्ष आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में इस बार सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर लोकप्रिय लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और देश के जाने-माने कार्टूनिस्ट पवन टून शिरकत करेंगे।


बताते चलें कि भोजपुर ही नहीं पूरे शाहाबाद क्षेत्र में डांडिया का क्रेज अम्बा संस्था ने ही शुरू किया था। आज यह आयोजन गांव-गांव तक फैशन बन चुका है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी अम्बा डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए उत्सुक रहते हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 


पिछले साल कार्यक्रम हाउसफुल होने के कारण कई लोग एंट्री से वंचित रह गए थे। इस बार भी लोगों ने फोन के जरिए एडवांस पास बुक कर लिए हैं। अम्बा संस्था ने इस बार पांच दिवसीय डांडिया कार्यशाला का भी आयोजन किया, जो 16 से 20 सितंबर तक भास्कर डांस अकादमी में कोरियोग्राफर प्रियांशु भास्कर की देखरेख में चलाया गया।


आयोजन की तैयारियों में अम्बा टीम के मंगलेश तिवारी, गोलू प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गौरी तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, खुशबू श्रीवास्तव, काजल ऋतु, करिश्मा, मीरा, प्रियांशु भास्कर, अंकिता कश्यप, दीप्ति कश्यप, अतीत और ओ.पी. पाण्डेय सहित पूरी टीम जुटी हुई है। आयोजन को इस बार और भी भव्य बनाने की योजना है। अम्बा टीम का कहना है कि हमेशा की तरह इस बार भी कुछ विशेष सरप्राइज होगा, जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता