ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 1 की मौत 2 की हालत नाजुक

ARRAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दो की हा

आरा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 1 की मौत 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के बदरी पर टोला गांव के पास की है।


जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे दो भाईयों समेत तीन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठ सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो का इलाज शुरू किया गया। जिसमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।


मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कोरी गांव निवासी सुदामा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सहेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर था जबकि अन्य घायल उसी गांव के रहने वाले स्व.लाल मोहर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह और 35 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव है। दिनेश यादव ने बताया कि वह अपने बड़े भाई उमेश सिंह व चचेरे भाई सहेंद्र सिंह के साथ अपनी भतीजी व बड़े भाई उमेश सिंह की लड़की के लिए लड़का देखने बाइक से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विशंभरा गांव गए थे। 


लड़का देखने के बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी घर लौटने के क्रम में सहेंद्र सिंह ही बाइक चला रहा था। तभी बदरी पर के टोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए पहले अगिआंव पीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आरा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही एक दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को पटना रेफर किया गया है। वही तीसरे युवक का इलाज अभी भी आरा सदर अस्पताल में जारी है। 


टैग्स