ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे समाजसेवी अजय सिंह, माता के किए दर्शन

Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी अजय सिंह ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर माँ दुर्गा के दर्शन किए और ग्रामवासियों व पूजा समितियों से मुलाकात की।

Bhojpur News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 30 सितम्बर 2025 को अजय सिंह ने दिनभर विभिन्न पंचायतों और गांवों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए तथा दुर्गा पूजा समितियों एवं ग्रामवासियों से भेंट की।


उन्होंने सबसे पहले भोजपुर के मानिकपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया और माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इसके उपरांत बबुरा रोड पर आयोजित पूजा में शामिल होकर ग्रामवासियों से मिले और कलाकारों को सम्मानित किया।


दक्षिण पट्टी, बबुरा में श्री बड़ी दुर्गा पूजा संघ के मंच पर पहुँचकर उन्होंने अध्यक्ष रंगीला सिंह, कोषाध्यक्ष बद्रीराम सिंह और मंत्री नवीन सिंह के साथ पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और गंगा आरती व दुर्गा पूजा के महत्व पर अपने विचार रखे।


इसके अलावा गाजियापुर पंचायत, सुंदरपुर बरजा पंचायत, सारसिवान बाजार (बसंतपुर), बलुआ पंचायत के पिपरपाती गाँव और नथमलपुर पंचायत के दुर्गा पूजा पंडालों में भी वे पहुँचे। यहाँ उन्होंने ग्रामवासियों का उत्साहपूर्ण स्वागत स्वीकार किया, पूजा-अर्चना की और समितियों व कलाकारों को सम्मानित किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, हमारे गाँव जवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। पूरे दिन की इस यात्रा में जगह-जगह अजय सिंह का भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता