Bihar Police News: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत जिले के 11 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में नौ थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। इसके अलावा डीआईयू भोजपुर के प्रभारी की जिम्मेदारी भी नए अधिकारी को दी गई है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस निरीक्षक (पुनि.) आशीष कुमार साह को कोईलवर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनि. कुमार रजनीकांत को डीआईयू भोजपुर के प्रभारी पद से स्थानांतरित कर नवादा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुनि. विपिन बिहारी को नवादा थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर बिहिया थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं, बिहिया के थानाध्यक्ष पुनि. सुन्देश्वर कुमार दास को स्थानांतरित कर गजराजगंज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुनि. नरोत्तम चन्द्र को कोईलवर थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर पीरो थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पीरो थाना के थानाध्यक्ष पुनि. दीपक कुमार साह को कोईलवर थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुनि. सुनीत कुमार सिंह को ईमादपुर थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर चांदी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुलिस केन्द्र, भोजपुर से पुनि. सुशांत कुमार मंडल को कोईलवर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
चांदी थाना के थानाध्यक्ष पुनि. राकेश कुमार रौशन को स्थानांतरित कर डीआईयू भोजपुर का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डीआईयू के पूर्व प्रभारी पुनि. कुमार रजनीकांत को नवादा थाना की कमान सौंपी गई है।
पुनि. राकेश कुमार सिंह को चौरी थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर ईमादपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चौरी थाना की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि.) धनंजय कुमार सिंह को दी गई है। इससे पहले धनंजय कुमार सिंह गजराजगंज थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।
पुअनि. सुन्देश्वर कुमार दास को बिहिया थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर गजराजगंज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।




