ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बड़ी खबर : भीषण रोड एक्सीडेंट में CO की मौत, दो लोग बुरी तरह जख्मी

SAMASTIPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के पास एनएच 28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के

बड़ी खबर : भीषण रोड एक्सीडेंट में CO की मौत, दो लोग बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के पास एनएच 28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों घायलों को पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है. 


जानकारी के मुताबिक देर रात सीओ राकेश कुमार दुबे भागलपुर से कार से गोपालगंज जा रहे थे. तभी मुसरीघरारी के गंगापुर के पास एनएच 28 पर किसी ट्रक की चपेट में आकर वे लोग दुर्घटना के शिकार हो गए. इस हादसे में सीओ राकेश कुमार दुबे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी भागलपुर के रहने वाले थे. अपने घर पर परिजनों से मिलकर वह वापस गोपालगंज जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ. 


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों में शोक का माहौल है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई. पुलिस द्वारा सीओ के शव का समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और गोपालगंज जिला प्रशासन के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता