ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

भीषण रोड एक्सीडेंट में घायल हुए सीओ, इलाज के लिए पटना रेफर

JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर जमुई से सामने आ रही है. जहां सीओ की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. इस रोड एक्सीडेंट में सीओ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  इस वक्त एक ताजा खबर जमुई से सामने आ रही है. जहां सीओ की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. इस रोड एक्सीडेंट में सीओ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.


घटना जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड की है. जहां इस भीषण रोड एक्सीडेंट में सीओ बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि गिद्धौर प्रखंड के सीओ अखिलेश कुमार सिन्हा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना में उनके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.


जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम सीओ अखिलेश कुमार सिन्हा ऑफिस के काम के लिए गिद्धौर थाना गए थे. वहीं से लौटने के दौरान पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई. इस सड़क दुर्घटना में अखिलेश सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.


वहीं, सीओ के घायल होने की जानकारी के बाद उनका हाल जानने देर रात जमुई डीएम धर्मेन्द्र कुमार सदर अस्पताल पंहुचे. घायल सीओ ने बताया कि वह ऑफिस के काम के सिलसिले में गिद्धौर थाना गए थे. वहीं देर शाम लौटने के दौरान जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा गांव के समीप अचानक उन्हें नींद आ गई और उनकी बाइक संतुलन खोकर सामने पेड़ से टकरा गई. इस घटना में उनके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता